15 नवंबर 2013 - 20:30
सय्यद हसन नसरूल्लाह की लेबनान में आतंकी घटनाओं पर चेतावनी।

हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान के त्रिपोली शहर में अमल आंदोलन के एक लीडर की हत्या के बाद लेबनान में हत्याओं और हिंसा की बढ़ती हुई घटनाओं के बारे में चेतावनी दी है

हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान के त्रिपोली शहर में अमल आंदोलन के एक लीडर की हत्या के बाद लेबनान में हत्याओं और हिंसा की बढ़ती हुई घटनाओं के बारे में चेतावनी दी है।मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अलमिनार के हवाले से ख़बर दी है कि हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरूल्लाह नें लेबनान के त्रिपोली शहर में अमल आंदोलन के एक बहादुर लीडर शेख़ सआदुद दीन ग़बा की हत्या के बाद लेबनान में हत्याओं और हिंसा के बठते हुए ग्राफ़ को देखते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शेख़ सआदुद दीन पर इससे पहले भी कई बार आतंकवादी हमले किये गए हैं। उन्होंने शेख़ की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों नें पाक और बहादुर इन्सान की हत्या करके लेबनान की राष्ट्रीय और धार्मिक एकता को निशाना बनाया है। सय्यद हसन नसरुल्लाह नें लेबनान की सुरक्षा एजेंसियों से मांग की कि वह अपराध में शामिल आतंकवादियों को गिरफ़्तार करके कड़ी से कड़ी सज़ा दें और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि त्रिपोली, ज़ाहिया में बम धमाके ख़तरनाक संदेश हैं और शेख़ सअदुददीन की हत्या भी ख़तरनाक संदेश है। सय्यद हसन नसरुलालाह नें सरकार पर ज़ोर दिया है कि वह हिंसा में शामिल लोगों को रोकने की कोशिश करे।